
फोटो सोर्स- पत्रिका)
NBW issued against constable, police unable to arrest him. कानपुर में एक भाई ने सिपाही ने युवती के साथ शादी करने का वादा करके अपने साथ 6 महीने रखा। उसके बाद उसे छोड़ दिया। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। थाना पुलिस सिपाही को लेकर आई थी। लेकिन 4 दिन में शादी का वादा करने पर उसे छोड़ दिया गया। अब सिपाही दूसरी जगह शादी कर रहा है। इसके खिलाफ अदालत में एनबीडब्ल्यू जारी किया है। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी किया है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी से उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त चकरी ने बताया कि आरोपी सिपाही का कानपुर और चकरी से कोई संबंध नहीं है। मामला कानपुर देहात के अकबरपुर से जुड़ा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के कोयला नगर के एक गेस्ट हाउस में सिपाही सचिन यादव की शादी हो रही थी। जिसमें पहुंची एक महिला ने बताया कि सचिन ने उसे 6 महीने तक अपने साथ रखा था। वह कहता था कि वे शादी करेंगे, लेकिन अब वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने अकबरपुर थाने में सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने सचिन यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। लेकिन पुलिस आरोपी सिपाही को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि 2024 में फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से सचिन यादव से बातचीत हुई थी। जिसे 2020 में सिपाही की नौकरी मिली है। पहले कहता था शादी कर लेंगे। अब कहता है तुम ज्यादा पढ़ी-लिखी हो, इसलिए शादी नहीं करेंगे। सचिन यादव सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना में तैनात है। एलबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कहती है मिल नहीं रहा है। जबकि उसकी शादी हो रही है। उन्होंने सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की है।
सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि सिपाही की शादी हो रही थी। जिसमें एक दूसरी महिला पहुंच गई और उसने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके साथ रेप किया है। प्राइमरी जांच में इस बात की जानकारी हुई कि इस सिपाही का संबंध कानपुर और चकेरी थाना से नहीं है। महिला ने अकबरपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसका ट्रायल चल रहा है और सचिन यादव पर एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। जिसको तामिल करने के लिए कानपुर देहात की पुलिस मौके पर आई हुई है। इस मामले से कानपुर नगर पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।
Updated on:
19 Nov 2025 08:24 pm
Published on:
19 Nov 2025 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
