5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अलर्ट: 5.7 डिग्री तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा जिला, पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की ठंड का alert

Minimum temperature of these 21 districts is less than 10 degrees. आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ और कड़ाके की सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिम उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ‌

2 min read
Google source verification
कड़ाके की ठंड का अलर्ट फोटो सोर्स- पत्रिका

Minimum temperature of these 21 districts is less than 10 degrees आईएमडी मौसम विभाग केंद्र लखनऊ के अनुसार प्रदेश में कानपुर पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है। जबकि बरेली दूसरे स्थान पर है। आधे से ज्यादा प्रदेशों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

दितवाह चक्रवाती तूफान डिप्रेशन में

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दितवाह चक्रवाती तूफान अब डिप्रेशन में चला गया है। जो लो प्रेशर में बदल गया है। जिसके कारण ऊंचे आसमान पर बादल दिखाई पड़ेंगे। ऊंचे बादल के कारण धूप में नरमी रहेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। जिसका असर हिमालय पर्वत श्रृंखला पर पड़ेगा। जहां पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों पर पड़ेगा। रात का तापमान और गिरेगा, जिसके कारण ठंड पड़ेगी।

21 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया

मौसम विभाग केंद्र लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर का तापमान पिछले 24 घंटे में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। बरेली का तापमान 6.9, अयोध्या का 7 डिग्री, अलीगढ़ का 7.6 और मुजफ्फरनगर का 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर, बहराइच, बाराबंकी, फुरसतगंज, फतेहपुर, लखनऊ, हरदोई, मुरादाबाद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा का तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। शेष जिलों में 10 से 12 डिग्री के बीच तापमान रहा।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शुक्रवार 5 दिसंबर का तापमान 9 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।‌ पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शनिवार 6 दिसंबर का तापमान 10 से 25 डिग्री, 7 दिसंबर का तापमान 11 से 25 डिग्री, 8 दिसंबर सोमवार का तापमान 10 से 26 डिग्री, मंगलवार 9 दिसंबर का तापमान 9 से 24 डिग्री, 10 दिसंबर बुधवार का तापमान 8 से 25 डिग्री और गुरुवार 11 दिसंबर का तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ‌

क्या कहता है कानपुर का मौसम विभाग?

कानपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप में नमी रहेगी। बर्फीली हवाओं का एहसास होगा। ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिमी हवाएं लगातार आने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदूषण और धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा।