2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में किसानों ने BJP सांसद की निकाली अर्थी, करवाया मुंडन, फूट-फूटकर रोई महिलाएं

Farmer Protest: किसानों का आक्रोश चरम पर है। प्याज दाम पर वादा न निभाने से नाराज किसानों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पुतले की अर्थी निकालकर जमकर विरोध किया।

2 min read
Google source verification
farmer protest bjp mp gyaneshwar patil arthi yatra onion price controversy mp news

farmer protest by organising bjp mp gyaneshwar patil arthi yatra (फोटो- सोशल मीडिया)

MP Gyaneshwar Patil Arthi Yatra: सांसद के विरोध में किसानों ने रविवार को भी सुरगांव जोशी प्रदर्शन किया। गांव में करीब 300 मीटर में अर्थी यात्रा निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। गांव के तिराहे पर अर्थी को मुखाग्नि दी। किसानों द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का विरोध किया जा रहा है। प्याज के दाम (Onion Price) को लेकर मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलाकर समस्या का समाधान करने का सांसद पाटील ने आश्वासन दिया था। लेकिन जब वे अपना वादा पूरा नहीं कर पाए तो खंडवा जिले के किसान उनके विरोध (Farmer Protest) में उतर आए हैं। (MP News)

अर्थी बनाई, मुंडन करवाया और पुतले को दे दी मुखाग्नि

शनिवार को टिगरियाव गांव में सांसद की पुतला रखकर प्रतीकात्मक रूप से अर्थी निकाली गई। मुंडन कराकर पुतले को मुखाग्नि दी थी। इस तरह का विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। सुरगांव जोशी के किसानों ने सांसद का पुतले की अर्थी निकाली। जिसमें गांव के युवा व महिलाएं सहित बच्चे भी शामिल हुए। महिलाओं ने मातम मनाते हुए केंद्र व भाजपा सरकार को लेकर नारेबाजी की।

चुनौती समझे या चेतावनी

किसान नेता त्रिलोक पटेल का कहना है इसे चुनौती समझे या चेतावनी समझे, भाजपा जितने भी नेता है जो किसानों को कांग्रेसी बता रहे हैं, मैं इसका विरोध करता हूं। मैं खुली चुनौती देता हूँ वे मंच पर आकर हमारे दस किसान प्रतिनिधियों से चर्चा करे। यह चुनौती भाजपा के नेताओं को है।

64 गांव में किसान निकालेंगे अर्थी

किसान महेंद्र पटेल और गोलू पटेल ने बताया कि रेल रोको आंदोलन के समय सांसद जानेश्वर पाटील आए थे। उन्होंने प्याज के दाम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलाने का वादा किया था, जिस वजह से हमने आंदोलन समाप्त कर दिया। इसके बाद सांसद पाटील अपना वादा नहीं निभाया। इस वजह से उनके विरोध में किसान अब उठ खड़ा हुआ है। अभी दो गांव में प्रदर्शन हुआ है। इस तरह से 64 गांव ओर हैं जहां सांसद की अर्थी निकालकर पुतले को जलाया जाएगा।

अर्थी निकालने से मुझे फर्क नहीं पड़ता- सांसद

सांसद जानेश्वर पाटिल ने कहा कि मैंने मेरा कर्तव्य निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। किसानों के बीच जाकर अपनी बात रखी थी। मुख्यमंत्री से समय मांगा है। हर कोई जानेश्वर पाटिल नहीं है कि जब चाहा तब उपलब्ध हो जाए। वे मुख्यमंत्री है कोई गांव के सरपंच नहीं है कि हमने जब चाहा तब मिल लिए। मेरा पुतला जलाया मेरी अर्थी निकाली इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ना है। मैं किसानों का हूं और कल भी किसानों के हक व अधिकारों के लिए बात करूंगा। किसान कभी इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। (MP News)


बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग