Gold Quality Check App (Image: indianstandards/Instagram)
Gold Quality Check App: आज धनतेरस है, इस खास मौके पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इसके आलावा शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में जूलरी शॉप पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। डिमांड ज्यादा होने के चलते सोने में मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप भी जूलरी खरीदने जा रहे हैं या भविष्य में खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, किसी भी जूलर पर आंख बंद करके भरोसा करने की जरूरत नहीं है, आप एक ऐप इंस्टॉल करके सोने की शुद्धता की जांच स्वयं कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं कैसे आप सोने की शुद्धता की जांच स्वयं कर सकते हैं।
‘BIS Care’ ऐप भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की तरफ से जारी किया गया एक आधिकारिक मोबाइल ऐप है जो सोने और चांदी के गहनों की शुद्धता और हॉलमार्क सर्टिफिकेशन की जांच करने में मदद करता है।इस ऐप से कोई भी ग्राहक आसानी से पता लगा सकता है कि जूलर BIS से प्रमाणित है या नहीं और गहने पर लगा हॉलमार्क असली है या नकली है। यह ऐप Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है। Google Play Store पर इसकी रेटिंग 4.1 स्टार है। Apple App Store पर इसकी रेटिंग 3.5 स्टार है। अब तक इसे 50 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
इस ऐप के जरिए आप कई तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नोट: HUID नंबर हर बिल पर जरूरी नहीं होता है, इसलिए सोना खरीदते समय दुकानदार से यह जानकारी जरूर मांगे।
ऐप में एक खास सेक्शन ‘Know Your Standards’ मिलता है, जहां से आप भारत में मान्य सभी ISI और BIS मानकों की जानकारी, लाइसेंस डिटेल्स और टेस्टिंग लैब्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मार्केट में कई बार नकली हॉलमार्क वाले गहने भी बेचे जाते हैं। ऐसे में यह ऐप आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। आप बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के खुद अपने सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। धनतेरस और शादी के मौसम में यह ऐप ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
Published on:
18 Oct 2025 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग