iOS 26 Release Date and Time in India: एप्पल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि उसका अगला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 15 सितम्बर, 2025 से यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। भारत में यह अपडेट लगभग रात 10:30 बजे IST के आसपास उपलब्ध होगा। इस बार का अपडेट कंपनी के हिसाब से अब तक के सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है। इसमें नया डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड फीचर्स और कई स्मार्ट टूल्स शामिल हैं। चलिए जानते हैं किसे टॉप फीचर्स, सपोर्टेड डिवाइस और आसानी से इंस्टॉल करने के तरीके के बारे में।
iOS 26 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया Liquid Glass Design है। अब iPhone के ऐप्स, आइकन और कंट्रोल्स ट्रांसपैरेंट और कांच जैसे दिखाई देंगे। लॉक स्क्रीन पर घड़ी वॉलपेपर के अनुसार खुद-ब-खुद एडजस्ट होती है और नोटिफिकेशन इस तरह दिखते हैं कि फोटो का मुख्य हिस्सा ढके नहीं। होम स्क्रीन पर भी नए आइकन स्टाइल मिलेंगे, जिनमें लाइट, डार्क, कलर टिंट्स और ट्रांसपेरेंट लुक शामिल हैं।
iOS 26 में नए AI-पावर्ड टूल्स शामिल हैं। लाइव ट्रांसलेशन की मदद से मैसेज, कॉल और फेसटाइम पर लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा मिलेगी। विजुअल इंटेलिजेंस से आप फोटो या ईमेल से सीधे कैलेंडर, रिमाइंडर या नोट्स बना सकते हैं। इसके अलावा, Genmoji और Image Playground की मदद से आप दोस्तों या परिवार जैसी कस्टम इमोजी बना पाएंगे। शॉर्टकट्स अब टेक्स्ट का सारांश निकालने या इमेज बनाने जैसे काम भी ऑटोमेशन के जरिए आसानी से कर सकते हैं।
iOS 26 में कई नए टूल्स हैं जो कम्युनिकेशन को आसान और व्यवस्थित बनाते हैं। कॉल स्क्रीनिंग से अनजान नंबर पर फोन उठाने से पहले कॉलर का नाम और मकसद रिकॉर्ड होगा। होल्ड असिस्ट फीचर कस्टमर केयर पर इंतजार करने की जगह फोन खुद लाइन पर रहेगा और एजेंट जुड़ते ही आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा, ग्रुप चैट पोल्स की मदद से चैट में सीधे वोटिंग करके फैसले लिए जा सकते हैं।
Apple Music अब AutoMix के साथ आएगा जो गानों को DJ सेट की तरह स्मूदली मिक्स करेगा। Maps आपके रोजाना के सफर को पहचानकर पहले से ट्रैफिक अलर्ट देगा। नया Games ऐप दोस्तों की गेमिंग एक्टिविटी दिखाएगा और स्कोर चैलेंज करने का मौका भी देगा।
iOS 26 में एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी बेहतर किए गए हैं। अब ब्रेल सपोर्ट और मोशन सिकनेस कम करने के लिए नए विजुअल संकेत मिलेंगे। Photos ऐप में लाइब्रेरी और कलेक्शन टैब हैं, साथ ही 3D इफेक्ट भी मिलेगा। AirPods के जरिए अब कैमरा को रिमोट से कंट्रोल करना और बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग करना आसान हो जाएगा।
यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल्स, साथ ही iPhone SE (2nd Gen और नए) पर उपलब्ध होगा। इसमें iPhone 12, 13, 14, 15, 16 और 17 सीरीज तथा नया iPhone Air शामिल है।
Series | Supported Devices |
---|---|
iPhone 17 | iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone Air |
iPhone 16 | iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max |
iPhone 15 | iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max |
iPhone 14 | iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max |
iPhone 13 | iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max |
iPhone 12 | iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max |
iPhone 11 | iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max |
iPhone SE | iPhone SE (2nd generation and later) |
नोट: कुछ फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेशन और AI टूल्स शुरुआत में हर देश या भाषा में उपलब्ध नहीं होंगे। इन्हें धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा।
Published on:
15 Sept 2025 11:48 am