
नोएडा में धुंध के बीच गुजरते लोग, PC- IANS
UP Weather News : यूपी में मौसम बदल रहा है। रातों के साथ-साथ हवाओं ने अब दिन में भी ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 4 दिनों में यूपी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। वहीं कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। यूपी में बारिश के संभावना लगभग न के बराबर है।
यूपी में न्यूनतम तापमान 2-4°C तक लुढ़क सकता है। लखनऊ, कानपुर, आगरा जैसे शहरों में रातें सिंगल डिजिट (8-12°C) की ओर बढ़ेंगी। अधिकतम तापमान 25-28°C के आसपास रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं से दिन भी ठंडा लगेगा।
पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। साथ ही, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी धाराओं में एक चक्रवात भी सक्रिय है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर 82° पूर्वी देशांतर के साथ 33° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है। यह चक्रवात पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है।
आइए जानते हैं कि यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान और कल का मौसम कैसा रहेगा…।
| शहर | आज का तापमान तापमान (डिग्री में) | कैसा रहेगा का कल का मौसम |
| लखनऊ | 26 | मौसम शुष्क रहने की संभावना। |
| कानपुर | 27.3 | बादल छाए रहने की आशंका। |
| वाराणसी | 28.6 | मौसम शुष्क रहेगा। |
| गोरखपुर | 31.2 | सुबह तराई इलाकों में धुंध छाई रहेगी। |
| गाजीपुर | 26 | आद्रता बढ़ने के कारण कोहरे में बढ़ोत्तरी। |
| झांसी | 28.7 | मौसम शुष्क रहने की संभावना। |
| आगरा | 27.6 | वातावरण में हल्की धुंध छाई रहेगी। |
| मथुरा | 27.3 | शीत लहर चलने की संभावना। |
| बरेली | 26.0 | सुबह कोहरा पड़ने की संभावना। |
| मुरादाबाद | 27.0 | हल्की धुंध छाई रहेगी। |
| मेरठ | 28.3 | प्रदूषण के चलते छाई रहेगी धुंध। |
| गाजियाबाद | 26.3 | NCR में स्मॉग का कहर। |
| नोएडा | 27.4 | स्मॉग के कारण लोगों को हो रही परेशानी। |
| ग्रेटर नोएडा | 27.4 | स्मॉग के कारण लोगों को हो रही परेशानी। |
| बिजनौर | 28.3 | वातावरण में बनी रहेगी नमी। |
| अलीगढ़ | 28.6 | मौसम शुष्क रहने की संभावना। |
| सहारनपुर | 26.8 | वातारवरण में हल्की नमी रहने की संभावना। |
| गोंडा | 28 | तराई क्षेत्र होने के कारण सुबह छाएगा कोहरा। |
| लखीमपुर | 29 | तराई क्षेत्र होने के कारण सुबह छाएगा कोहरा। |
Published on:
10 Nov 2025 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
