
CM Yogi: बिहार में 'मील का पत्थर' साबित हुए CM योगी! (Photo: IANS/CMO)
Bihar Election Results Update: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक 243 में से 208 सीटों पर NDA बढ़त बनाए हुए है। वहीं दूसरी ओर RJD और कांग्रेस का महागठबंधन केवल 28 सीटों पर ही आगे चल रहा है।
रुझानों से साफ है कि बिहार की जनता ने भाजपा–जेडीयू–लोजपा–हम के NDA गठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय रहे। CM योगी ने NDA के समर्थन में कई सभाएं और रोड शो किए थे।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान CM योगी ने कुल 43 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। इनमें से 43 में से 32 सीटों पर NDA ने शानदार बढ़त बनाई हुई है। इन सीटों पर NDA का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के समर्थन में प्रचार किया था। समाजवादी पार्टी के कई नेता और सांसद भी चुनाव अभियान में सक्रिय रहे। हालांकि, अब तक के रुझान यह दर्शाते हैं कि बिहार की जनता ने इस बार एकतरफा रूप से NDA को समर्थन दिया है और महागठबंधन को नकार दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की बागडोर संभालेंगे। उधर महागठबंधन 48 सीटों (राजद, कांग्रेस, वीआईपी) के साथ फुस्स होती नजर आ रही है। इस हिसाब से नीतीश कुमार की बल्ले-बल्ले हो गई है तो RJD की हालत खस्ता दिख रही है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Nov 2025 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
