
अर्धनग्न होकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन (Photo Patrika)
CG News: सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल १४ वें दिन रविवार को भी जारी रहा। सहकारी कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। लोहिया चौक में धरना प्रदर्शन किया किया।
सहकारी समिति संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 दिन से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक शासन ने सुध नहीं ली है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन और ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जब तक मांगें पूर्ण नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। सहकारी समिति में धान की खरीदी प्रभावित हुए है। किसानों के कई कार्य अटके हुए हैं। इस आंदोलन में केवल सहकारी समिति के कर्मचारी ही नहीं कप्यूटर ऑपरेटर भी हड़ताल पर है।
उचित मूल्य की दुकानें भी प्रभावित हो रही है। इससे राशन वितरण पर असर पड़ा है। लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने बताया कि सूखत की समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
अन्य मुय मांगों में प्रदेश के सहकारी समितियों के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए प्रतिवर्ष प्रत्येक समितियों को 3.3 लाख रुपए प्रबंधकीय अनुदान राशि मध्यप्रदेश सरकार की तरह प्रदान की जाए। प्रदर्शन में 700 कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।
Published on:
17 Nov 2025 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
