Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में ठंड और कोहरे की दोहरी मार: IMD ने 8 जिलों में जारी किया घने कोहरे का यलो अलर्ट, अगले 4 दिन लुढ़केगा पारा

UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी है। IMD ने बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित 8 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
up fog yellow alert cold wave imd weather update

यूपी में ठंड और कोहरे की दोहरी मार | AI Generated Image

IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में देर रात और सुबह के दौरान कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरनगर 9.4°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया, जिसके बाद कई नगरों में ठंड और विजिबिलिटी दोनों ही चुनौतियों का कारण बन रहे हैं।

इन 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 24 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 20-50 मीटर विजिबिलिटी वाला घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इनमें शामिल जिले हैं- पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र। लोगों को सलाह दी गई है कि वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

अगले 4 दिनों में 2-3°C की अतिरिक्त गिरावट, बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट संभव है, जिससे सर्दी और तेज होगी। उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 10.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1°C कम है। इसी प्रकार इटावा (10.0°C), बुलंदशहर (10.0°C) और मेरठ (10.3°C) में भी पारा 10°C के करीब पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान

मुजफ्फरनगर - 9.4°C (1.3), इटावा - 10.0°C (-1.8), बुलंदशहर - 10.0°C (NA), कानपुर नगर - 10.2°C (-1.1), मेरठ - 10.3°C (0.1),

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान

कानपुर IAF - 29.2°C, शाहजहांपुर - 28.9°C (2.5), हमीरपुर - 28.2°C (1.6), प्रयागराज - 28.0°C (-0.3), वाराणसी एयरपोर्ट - 28.0°C (-0.1)

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा

उत्तर भारत की ठंड के विपरीत दक्षिण भारत में मौसम प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं। मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना लो-प्रेशर सिस्टम मजबूत हो चुका है, जो अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में 23 से 28 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार