4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान, शीतलहर से बढ़ेगी सर्दी; कई जिलों में IMD का अलर्ट जारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अचानक बढ़ती ठंड के बीच अगले 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट का अनुमान है। मेरठ, मुरादाबाद, शामली, सहारनपुर और आगरा समेत कई जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
up weather cold wave alert 3 districts temperature drop

UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान | AI Generated Image

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह के समय लोग ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिना पश्चिमी विक्षोभ के पारा में अचानक गिरावट होना हैरान करने वाला है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों में ठंड और कोहरे की तीव्रता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अचानक ठंड के चलते स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अधिकतम 26°C, न्यूनतम 11°C का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर को मुरादाबाद और आसपास के जिलों में शाम में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहने के आसार हैं। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लोगों के लिए सतर्क रहने की सलाह

बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को रात और सुबह के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर हृदय रोगियों और उच्च रक्तचाप (BP) के मरीजों को सुबह जल्दी घर से बाहर निकलने से बचने और धूप निकलने के बाद ही बाहर जाने की सलाह दी गई है। इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए लोगों से गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक होने पर ही सुबह के समय बाहर निकलने का आग्रह किया गया है।

आगरा में भी बढ़ रही ठंड

आगरा में बुधवार सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक धूप निकलेगी और तापमान में कुछ हद तक वृद्धि होगी। मंगलवार को भी यमुना किनारे और खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखा गया था, जो धूप निकलने के बाद छंट गया।

शाम के समय तापमान फिर से गिरने से ठंड बढ़ने की संभावना है। इस अचानक बदलाव के कारण स्थानीय लोगों को अपनी दिनचर्या में मौसम के अनुसार बदलाव करने की सलाह दी जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग