Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD ने जारी किया नया हाई अलर्ट, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मानसून पर भी बड़ा अपडेट!

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवात में बदल रहा है। आने वाले दिनों में 8 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी।

2 min read

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 02, 2025

Haevy Rain Alert Monsoon Update

IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया हाई अलर्ट (Patrika Photo)

चार महीने का मानसून सीजन मंगलवार को समाप्त हो गया है, लेकिन बारिश का जोर कम होता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों को बारिश ने बुरी तरह प्रभावित किया। पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ है। इस बीच अभी भी खतरा टला नहीं है और अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने फिर से कई राज्यों के लिए भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवात में बदल रहा है। यह चक्रवात उत्तर-पश्चिमी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल इस चक्रवात की रफ्तार 63 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई है। यह चक्रवात आज आधी रात को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। उस समय इसकी गति लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ कराएगा भीषण बरसात

आईएमडी की ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिम-मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के प्रभाव के कारण आज (2 अक्टूबर) दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में तथा 3 और 4 अक्टूबर को बिहार में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, एक नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का कारण बनने की संभावना है, जिसका असर सबसे ज्यादा 6 अक्टूबर को देखगा।

महाराष्ट्र के लिए भी चेतावनी

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव में 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अधिकांश, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है। जबकि 2, 3 और 4 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तूफान के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

कहां-कब होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज अक्टूबर को छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 3 और 4 अक्टूबर को बिहार में, 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (210 मिमी से ज्यादा) की संभावना है। वहीँ, 2 और 3 अक्टूबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में, 3 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 3 से 5 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 2 से 5 अक्टूबर तक बिहार में, 3 अक्टूबर को असम और मेघालय में, 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश (120-200 मिमी) की संभावना है।

मानसून की वापसी कब? (Monsoon Withdrawal Update)

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वेरावल, भरूच, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। हालांकि 8 अक्टूबर तक देश के शेष भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। 9 से 15 अक्टूबर के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शेष भागों, महाराष्ट्र और पूर्वी भारत के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।