darshan singh chaudhary viral video self abhishek trolled (फोटो- सोशल मीडिया)
darshan singh chaudhary viral video: इंसान हैं, लेकिन भाजपा सांसद खुद को भगवान बनाने में जुटे है…… क्या मालूम कौन मेहरवान है जो सांसद को इंसान से भगवान बना दिया…… आमजन की परेशानी को नजर अंदाज करते हुए भाजपा नेता अपने आप में मस्त है….। सोशल मीडिया पर यह तीखे कमेंट होते रहे। लोगों की नर्मदापुरम में नाराजगी भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लेकर थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी स्वयं का अभिषेक करवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब ट्रोल हुआ। यूजर्स के तीखे कमेंट भी आए। (MP News)
भाजपा पर हमलावर होते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि किसान खाद के लिए सड़क पर लाठी खा रहा है सांसद दर्शन सिंह चौधरी स्वयं का ही अभिषेक करा रहे हैं। ट्रोल होते ही सांसद् ने अपने सोशल मीडिया से वीडियो को हटा दिया लेकिन लोगों ने वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट करना शुरू कर दिया है।
असल में यह वीडियो बनापुरा में रविवार को निजी कॉलोनी में आयोजित मां दुर्गा की महाआरती के बाद का है। यहां सांसद दर्शन सिंह चौधरी को सिंहासन पर बिठाकर एक क्विटल फूलों से कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक कर दिया। (MP News)
कांग्रेस के हमलावर होते ही सांसद चौधरी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा हम सब संस्कृति और सभ्यता को मानने वाले लोग हैं। मंत्रोच्चार का अपना एक महत्व रहता है। कार्यकर्ताओं में उत्साह रहता है। कांग्रेसियों का तो भाव हमेशा रहा है। उन्होंने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा। राममंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगाने का प्रयास किया। शायद मंत्रों से ही उन्हें घृणा है।
नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने कहा पूरे जिले में किसान परेशान है। सांसद किसान नेता है, उन्हें खाद की समस्या समाप्त होने तक सम्मान नहीं कराना चाहिए। भाजपा की नीति ही गलत है।
Updated on:
01 Oct 2025 11:15 am
Published on:
01 Oct 2025 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग