
AAP MLA हरमीत सिंह पर रेप का लगा आरोप (Photo-X @rahulthakur9293)
पंजाब में रेप के मामले में 2 सितंबर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा फरार है। अब विधायक का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। इसे देखकर समझा जा रहा है कि AAP विधायक ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। वहीं पटियाला पुलिस ने अब लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
AAP विधायक हरमीत सिंह ने ऑस्ट्रेलिया स्थित पंजाब वेब चैनल को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने दावा किया कि वह जमानत मिलने के बाद ही घर लौटेंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने सभी आरोपों से भी इनकार किया। उन्होंने इस मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।
इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया। साथ ही आरोप लगाया कि पंजाब में अहम मुद्दों पर मंत्रियों और विधायकों से सलाह नहीं ली जाती। अभिव्यक्ति की आज़ादी पर अंकुश लगाया जा रहा है। दिल्ली में हारने के बाद अब उन्हीं नेताओं ने पंजाब पर कब्ज़ा कर लिया और वे उसे उसी तरह बर्बाद कर रहे हैं।
बता दें कि मामले के संबंध में कोर्ट में आप विधायक पेश नहीं हुए। इसके बाद पटियाला की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इससे पहले AAP विधायक पुलिस की हिरासत से भाग गया था।
पुलिस ने बताया कि AAP विधायक हरमीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए डाबरी गांव में एक रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस पर गोलीबारी और पथराव किया। हालांकि बाद में हरमीत सिंह ने गोलीबारी की घटना में शामिल होने से इनकार किया। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मार दिया जाता।
आप विधायक हरमीत सिंह पर एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ संबंध बनाने से पहले उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि AAP विधायक ने शादीशुदा होने के बाद भी 2021 में उससे शादी की और यौन शोषण किया। इसके अलावा वह धमकी देता था और अश्लील सामग्री भेजी।
Published on:
09 Nov 2025 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
