
तेजस्वी यादव ने EC पर साधा निशाना (Photo-IANS)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान से एक दिन पहले महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। RJD नेता ने कहा, “पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई। आज 10 नवंबर है। 4 दिन बाद भी डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पहले उसी दिन मैन्युअली बता देते थे। डेटा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को वोटिंग है और 14 तारीख को वोटिंग है। लेकिन आपको 4 दिन से ज़्यादा पता नहीं चलेगा कि कितने वोट पड़े। बीजेपी अपने पाप करती रहेगी और चुनाव आयोग पर्दा डालता रहेगा। चुनाव आयोग मर चुका है और एक औज़ार बन गया है।
इस दौरान राजद नेता ने चुनाव आयोग से भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित प्रदेशों से ही सुरक्षा बल क्यों बुलाई गई? भाजपा शासित राज्य की 208 कंपनियां लगाई गई। इसके अलावा 68 प्रतिशत पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। तेजस्वी ने सवाल पूछा कि तमिलनाडु, बंगाल और झारखंड से पुलिस क्यों नहीं बुलाई गई?
उन्होंने कहा कि इस बार बिहार के लोग इतिहास रचने जा रहे हैं और रोजगार देने वाली सरकार लाने जा रहे हैं। इस बार वे शिक्षा और विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार लाने जा रहे हैं । इस बार बिहार सिर्फ सुर्खियों में नहीं रहेगा, बल्कि सफलता की ओर बढ़ेगा।
वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का फ़ैसला है। सुरक्षा बल उन राज्यों से आते हैं जहां उनकी संख्या ज़्यादा होती है। चुनाव आयोग उन जगहों से बुलाता है जहाँ तनाव नहीं होता और सुरक्षा बल तनावमुक्त होते हैं। जब वे कर्नाटक या हिमाचल प्रदेश जीतते हैं तो कुछ नहीं कहते। जब आप हारने वाले होते हैं तो कहानियाँ गढ़ते हैं।
Updated on:
10 Nov 2025 03:29 pm
Published on:
10 Nov 2025 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
