Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election Exit Polls: बिहार में 2015 और 2020 में एग्जिट पोल में किस गठबंधन को कितनी मिली थी सीटें

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सामने आ गए है। एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में सरकार बदलने वाली नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त हो गया है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। 2025 के एग्जिट पोल नीतीश कुमार के लिए खुशखबरी लेकर आए है, तो वहीं तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। ज्यादातर एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। आइए जानते है 2015 और 2020 में एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी थी। 

2015 के एक्जिट पोल का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में दो बड़े और मजबूत गठबंधन आमने-सामने थेः एक था महागठबंधन और दूसरा एनडीए। महागठबंधन में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, राजद और कांग्रेस शामिल थी। वहीं एनडीए में बीजेपी के साथ एलजेपी, जीतन राम मांझी की हम और रालोसपा शामिल थीं।

कुछ सर्वे ने एनडीए को बढ़ावा दिया, तो कुछ ने महागठबंधन को। ज्यादातर सर्वे में दोनों गठबंधनों को 100 से ज्यादा सीटें दी थी। लेकिन टुडेज चाणक्य के अनुमान सबसे अलग थे।

एग्जिट पोलNDAमहागठबंधन
टुडेज चाणक्य155 सीटें85 सीटें
आज तक सिसेरो113-127111-123
इंडिया टीवी सी-वोटर101-121112-132
एबीपी सर्वे108130
टाइम्स नाउ-सी वोटर्स111122
न्यूज नेशन115-119120-124
न्यूज एक्स- सीएनएक्स90-100130-140

2020 के एग्जिट पोल

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार ने एनडीए से हाथ मिला लिया था, जिसमें जेडीयू के साथ बीजेपी, मुकेश सहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी की हम शामिल थी। वहीं महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी शामिल थी। हालांकि 2020 में एग्जिट पोल के परिणाम काफी अलग-अलग रहे। कुछ सर्वे में एग्जिट पोल में एनडीए को पीछे दिखाकर महागठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। लेकिन अंत में एनडीए की सरकार बनी।

एग्जिट पोलNDAमहागठबंधनअन्य
एबीपी- सी वोटर104-128108-1316-23
आज तक-एक्सिस माई इंडिया69-91139-1616-10
रिपब्लिक भारत जन की बात91-117118-1383-6
टुडेज चाणक्य8210652
टाइम्स नेटवर्क11612006