
जन सुराज के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह की हुई मौत (Photo-FB)
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। इसी बीच एक बुरी खबर भी सामने आई है। भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, शुक्रवार दोपहर के बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। शाम को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद जन सुराज पार्टी और घर में मातम छा गया है।
बता दें कि चंद्रशेखर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे और वे शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वे जन सुराज पार्टी में काफी सक्रिय नेता थे। इसके अलावा ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके थे।
तरारी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने 11464 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार को 96887 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर CPI (ML) प्रत्याशी मदन सिंह रहें। मदन सिंह को 85423 वोट मिले। जन सुराज के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह को महज 2271 वोट मिले। JSP उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता भी नहीं खुल पाया। विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीके इस बार चुनाव में कुछ उलटफेर कर सकते हैं, लेकिन वे अपना जलवा नहीं दिखा सके।
बिहार चुनाव परिणाम में एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महागठबंधन को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने महज 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि राजद को 25 सीटों पर जीत मिली है।
Published on:
14 Nov 2025 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
