
दिल्ली में ठंड का अलर्ट (IANS)
IMD Alert: उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे के चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी राज्य हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के ऊंचे क्षेत्रों से गुजर रहा है। इसके चलते हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके कारण दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र व गुजरात तक शीतलहर का असर दिखाई देगा। IMD का पूर्वानुमान है कि आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
राजस्थान के कई इलाके ठंड की चपेट में है। IMD ने कहा कि बीते शनिवार को 18 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। सीकर का फतेहपुर सूबे में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में पारा 3 डिग्री, नागौर का 3.3 डिग्री, चूरू का 4.5, अलवर का 5 और पाली का 5.6 डिग्री दर्ज हुआ।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि बिहार के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। पछुआ हवा के कारण ज्यादातर जिलों में ठंड बढ़ गई है। बिहार के भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सप्ताह तक बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड ज्यादा बढ़ेगी।
यूपी की रातें अब सर्द हो गई हैं। पहाड़ी राज्यों से नया पश्चिमी विक्षोभ गुजरने का असर प्रदेश पर भी पड़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अभी दो दिनों बाद प्रदेश में फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जाएगी। IMD के मुताबिक बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
IMD ने हिमाचल के उच्च इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 8 व 9 दिसंबर को हिमाचल के चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इधर, मंडी व बिलासपुर में सुबह के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
07 Dec 2025 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
