Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील, कई इलाकों में AQI 400 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

Delhi AQI: दिल्ली में हालत बद से बदतर होती जा रही है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

दिल्ली-एनसीआर में 400 पार AQI (File Photo)

Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया। वजीरपुर, बवाना और रोहिणी में हालात सबसे खराब है। आज सुबह दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। इसके कारण विजिबिलिटी पर भी गहरा असर पड़ा।

दिल्ली का औसत AQI 372

CPCB के आंकड़ों के अनुसार सुबह 6.30 बजे दिल्ली का औसत AQI 372 रहा। सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर (425), बवाना (410), रोहिणी (409), आरके पुरम (418) और द्वारका (401) रहा। यहां वायु प्रदूषण स्तर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 312, गुरुग्राम में 325, ग्रेटर नोएडा में 308, गाजियाबाद में 322 और नोएडा में 301 अंक बना हुआ है।

विजिलिबिटी 900 मीटर

दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने कोहरे और धुंध के मिश्रण के कारण विजिबिलिटी 900 मीटर और पालम में 1,300 मीटर दर्ज की। इससे पहले, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पहले से ही 'बेहद खराब' श्रेणी में था, जहां शनिवार रात का एक्यूआई 303 अंक पर था। हालांकि, हवाएं बेहद धीमी रहीं, जिनकी गति लगभग 4 किमी प्रति घंटा थी। इस कारण धुआं और प्रदूषण जमा हो गया और विजिबिलिटी कम हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से लगभग तीन डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। शनिवार शाम को आर्द्रता 73 प्रतिशत रही, जिससे धुंध और भी बढ़ गई।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग