
Heavy Rain Alert
मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न देशभर के लिए शानदार रहा। मानसून के दौरान कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं, जिससे नदी, बांध और तालाब तो लबालब हुए ही, साथ ही मौसम भी सुहावना रहा। हालांकि अब मानसून के जाने के बाद कई राज्यों में बारिश का सिलसिला भी थम गया है। इसके बावजूद कई राज्यों में अभी भी इसका असर बना बरकरार है, जिससे बारिश का दौर भी जारी है और जमकर बादल बरस रहे हैं। इसी बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम की करवट का असर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। इससे 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
26-30 अक्टूबर तक पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम की करवट का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में कई जगह बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।
उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में भी मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में इस दौरान धीमी बारिश और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट का असर दिखेगा। ऐसे में अगले 5 दिन केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
Updated on:
26 Oct 2025 10:52 am
Published on:
25 Oct 2025 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार

