8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम दिखाएगा नया खेल: अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में मौसम अब नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Dec 08, 2025

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert issued by IMD

मानसून (Monsoon) का सीज़न पूरे देश में शानदार रहा और इस साल पिछले वर्षों से ज़्यादा बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और जमकर बादल बरसे। मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने से मौसम भी अच्छा रहा और तापमान में कमी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर बना हुआ है। अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 2 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का दिखेगा खेल

मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में शानदार बारिश हुई और कुछ जगहों पर तो बाढ़ और बादल फटने के मामले भी देखने को मिले। मानसून के जाने के बाद राज्य में बारिश पर ब्रेक लग गया था, लेकिन अब एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश में रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इस दौरान बर्फबारी का भी अलर्ट है।

अंडमान-निकोबार में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून का सीज़न अंडमान-निकोबार के लिए भी शानदार रहा और अच्छी बारिश देखने को मिली। अब अंडमान-निकोबार में भी मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 दिन जमकर बादल बरसेंगे।


इन राज्यों में भारी बारिश के साथ गरजेगी बिजली

देश के कुछ अन्य राज्यों में भी मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 दिन के दौरान उत्तराखंड में रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, माहे, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में भी अगले 2 दिन के दौरान रुक-रूककर भारी बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में ठंड ने दस्तक देने के बाद से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान में अगले 2 दिन सुबह और रात को ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। दिन के समय धूप छाई रहेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 2 दिन दिल्ली के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरे का अनुमान है।