Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून फिर दिखाएगा असर: 27, 28, 29 और 30 सितंबर को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर के कई राज्यों में अभी भी मानसून की रफ्तार बनी हुई है। अब एक बार फिर मानसून अपना असर दिखाने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए 27, 28, 29 और 30 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 26, 2025

Heavy rainfall alert

Heavy rain alert issued by IMD

मानसून (Monsoon) की एंट्री से अब तक कई राज्यों में इसकी रफ्तार अभी भी बनी हुई है। मानसून का यह सीज़न शानदार रहा है। इस वजह से देशभर में काफी अच्छी बारिश हुई है। मानसून के असर से देशभर के कई राज्यों में अच्छी बारिश से नदी, तालाब और बांध लबालब हो गए हैं। मानसून का असर अभी भी खत्म नहीं हुआ है, जिससे कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला भी जारी है। अब एक बार फिर मानसून अपना असर दिखाने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 27, 28, 29 और 30 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 27, 28, 29 और 30 सितंबर को उत्तरपश्चिम भारत में मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की-मध्यम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान आंधी, तेज़ हवाओं और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

27-30 सितंबर तक मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में भी मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में इस वजह से हल्की बारिश भी हो सकती है।

◙ पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के असर से महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में कई जगह अगले 4 दिन तेज़ हवाओं के साथ रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मानसून के फिर असर दिखाने का अलर्ट जारी किया है। इससे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में कई जगह जमकर बादल बरस सकते हैं। कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में भी मानसून का असर दिखेगा। इससे मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 27, 28, 29 और 30 सितंबर को तेज़ बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में इस दौरान धीमी बारिश का भी अलर्ट है।