
पीएम मोदी ने दिया पुतिन को आध्यात्मिक तोहफा (इमेज सोर्स: ANI)
President Putin Schedule Today: आज शुक्रवार, 5 दिसंबर का दिन भारत और रूस के लिए बेहद खास होने वाला है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की, जिसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा- “गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्हें अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करके बेहद खुशी हो रही है। भारत–रूस की दोस्ती दशकों पुरानी है और इस मजबूत रिश्ते का फायदा दोनों देशों के लोगों को लगातार मिलता रहा है।
बता दें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत बिल्कुल खास अंदाज में किया गया। नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी स्वागत के लिए पहुंचे थे। उनके सम्मान में रेड कार्पेट बिछाया गया था। पुतिन जैसे ही विमान से उतरे, दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में जाते हुए दिखाई दिए।
इसी गर्मजोशी के बीच आज शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि भारत-रूस 23वें समिट में दोनों देश ट्रेड, एनर्जी पार्टनरशिप और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान देंगे। सभी की नजरें अब इस अहम बैठक के परिणामों पर टिकी है।
पुतिन का भारत दौरा बेहद व्यस्त और उतना ही खास रहने वाला है। बीती 4 दिसंबर की रात प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा था। आज 5 दिसंबर सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद करीब 10 बजे पुतिन राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11 बजे हैदराबाद हाउस में होने वाली 23वीं भारत–रूस समिट में दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने पर चर्चा होगी। दोपहर 4 बजे वे इंडो–रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और 5 बजे भारत मंडपम में देश–विदेश के प्रमुख बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। दिन का शानदार समापन शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित स्टेट डिनर के साथ होगा।
Published on:
05 Dec 2025 06:51 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
