Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तरनतारन उपचुनाव के लिए AAP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, जानिए किसको दिया टिकट

Tarn Taran by-election: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) का उम्मीदवार घोषित किया।

2 min read
Google source verification
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and Harmeet Singh Sandhu

पंजाब के मुख्ममंत्री भगवंत मान और हरमीत सिंह संधू

Tarn Taran Bypoll 2025: पंजाब के तरनतारण विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार को ऐलान कर दिया है। प्रदेश के मुख्ममंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार के रूप में हरमीत सिंह संधू के नाम का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा तरनतारन में आयोजित एक रैली के दौरान की गई है। सीएम मान ने संधू को जनता का पसंदीदा चेहरा बताते हुए कहा कि वे सबसे मजबूत उम्मीदवार नजर आ रहे हैं।

30 साल से राजनीति में हैं हरमीत सिंह संधू

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम तौर पर पार्टी का उम्मीदवार होता है, मगर ये जनता के उम्मीदवार हैं। हरमीत सिंह संधू की राजनीतिक यात्रा 30 साल से ज्यादा पुरानी है और स्थानीय लोगों का उन पर गहरा विश्वास है।

कश्मीर सिंह के निधन को बाद खाली हो गई थी ये सीट

आपको बता दें कि तरनतारन सीट पर उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी कि 'आप' के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का इसी साल जून में निधन हो गया था। इसलिए यह सीट खाली पड़ी है। अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आप ने संधू पर दांव लगाया है। यह फैसला 'आप' के लिए रणनीतिक है, क्योंकि तरनतारन में पंथिक वोट बैंक महत्वपूर्ण है।

जानिए कौन हैं हरमीत सिंह संधू

बता दें कि संधू राजनीति के पुराने खिलाड़ी है। वे तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनकी ग्रामीण और कृषि मुद्दों पर मजबूत पकड़ हैं, जो इस सीट के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, संधू हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) छोड़कर 'आप' में शामिल हुए है। जुलाई 2025 में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया था।

संधू के सामने होंगी ये चुनौतियां

संधू के शामिल होने से पार्टी को 'शिरोमणी अकाली दल' और अन्य विपक्षी दलों से चुनौती का सामना करने में आसानी हो सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कुछ 'आप' नेताओं ने संधू की नियुक्ति पर असंतोष जताया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें तरनतारन का प्रभारी भी बना दिया। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। माना जा रहा है कि जल्द तारीखों का ऐलान होने वाला है।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग