
Cold Wave Alert issued by IMD
देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। इस बार मानसून के सीज़न में शानदार बारिश होने के कारण पहले ही पूर्वानुमान लगाया गया था कि इस बार सर्दी के मौसम में ठंड भी ज़्यादा पड़ेगी और देश के कई राज्यों में इसका असर भी दिखने लगा है। अब मौसम नया खेल दिखाएगा। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 3 दिन देश के कई राज्यों के लिए कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है।
राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास होने भी लगा है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अब मौसम नया खेल दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में अगले 3 दिन रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली में भी ठंड की एंट्री हो चुकी है। अब दिल्ली में भी मौसम नया खेल दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में अगले 3 दिन रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट से ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।
देश के कई राज्यों में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कई जगह अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी जिससे लोग कांप उठेंगे। सर्दीली हवाओं के चलने का भी अलर्ट है। सुबह के समय घना कोहरा छाने की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।
Updated on:
01 Dec 2025 11:39 am
Published on:
01 Dec 2025 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
