
नई दिल्ली. अब तक एआइ से आम पेशेवरों की नौकरी जाने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब एआइ मंत्रियों की नौकरी पर लेने लगा है। ऐसा पहला मामला अल्बानिया से सामने आया है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी नई कैबिनेट में एक डिजिटल बोट को मंत्री के रूप में शामिल किया है। इसका नाम है दीएला, जिसका मतलब है 'सूरजÓ। रामा का दावा है कि यह सूरज भ्रष्टाचार की अंधेरी गलियों को रोशन कर लालफीताशाही से मुक्त करेगा। इसे पब्लिक प्रोक्योरमेंट (सार्वजनिक खरीद) का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री रामा ने बताया कि दीएला जनवरी से राज्य के ई-अल्बानिया पोर्टल पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दे रहा है। रामा ने कहा, दीएला शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन वह अल्बानिया को पब्लिक टेंडर भ्रष्टाचार से 100त्न मुक्त होने वाला पहला देश बनाने में मदद करेंगे। राजधानी तिराना में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के सम्मेलन में लगातार अपनी चौथी सरकार की घोषणा करते हुए रामा ने कहा कि ई-अल्बानिया पोर्टल पर पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक पहने हुए दिएला अब 'सार्वजनिक खरीद के सेवकÓ बनेंगे।
यूरोपीय यूनियन का सदस्य बनाने की कवायद
प्रधानमंत्री रामा का लक्ष्य अल्बानिया को 2030 तक यूरोपियन यूनियन में शामिल कराना है। इसके लिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना अनिवार्य है। बताया जाता है कि 28 लाख की आबादी वाले देश अल्बानिया में पब्लिक टेंडर और सरकारी ठेकों में घोटाले आम बात है। रामा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह एआइ के हवाले किया जाएगा।
नौकरशाही की लेटलतीफी कम की
दीएला को जनवरी 2025 में ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। इसका काम नागरिकों और व्यवसायियों को सरकारी दस्तावेज और सेवाएं उपलब्ध कराना था। इलेक्ट्रॉनिक स्टैम्प और वॉइस कमांड से दीएला ने नौकरशाही की लेटलतीफी कम करने में मदद की है। अब तक दीएला ने करीब 40,000 दस्तावेज जारी किए हैं। हालांकि, इसके जोखिम भी कम नहीं हैं। सवाल यह भी है कि क्या दीएला के कामकाज में मानव निगरानी और दखल होगा या नहीं।
Published on:
13 Sept 2025 01:39 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग

