2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसआईआर : निगम के अफसर-कर्मचारी ड्यूटी में व्यस्त, कार्यालय में जनता परेशान

नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी एसआइआर सर्वे की ड्यूटी में व्यस्त हैं। कार्यालय में समस्याओं को लेकर पहुंचने वाली जनता परेशान है।

2 min read
Google source verification
Municipal Corporation Khandwa

निगम के अफसर-कर्मचारी एसआईआर की ड्यूटी में व्यस्त, कार्यालय में जनता परेशान

नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी एसआइआर सर्वे की ड्यूटी में व्यस्त हैं। कार्यालय में समस्याओं को लेकर पहुंचने वाली जनता परेशान है।

आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा

बुधवार को कार्यालय में अधिकारियों के नहीं होने से बुजुर्ग, महिलाओं समेत अन्य आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा। कार्यालय में जन्म-मृत्यु, समग्र और आवक-जावक काउंटर को छोडे़ं शेष अधिकतर बाबुओं की कुर्सियां भी खाली रहीं। पेंशन, राजस्व व अन्य समस्याओं लेकर महिलाएं परेशान रहीं। प्रेम नगर की महिलाओं ने कार्यालय अधीक्षक को आवेदन देकर कहा, समस्या दूर नहीं हुई तो कमिश्नर मैडम का घेराव करेंगे। बीएलएओ के साथ वार्ड मोहर्रिर से लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने से नगर निगम की व्यवस्था चरमरा गई है। मामले में अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को कार्यालय के कर्मचारियों का सिर्फ एक जवाब साहब एसआइआर ड्यूटी में व्यस्त हैं।

हादसे का डर रहता है

प्रेम नगर कॉलोनी की महिलाएं निगम कार्यालय पहुंची। अधिकारी नहीं मिले तो अधीक्षक को आवेदन देकर कहा, हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है। दो वार्डों के बीच पाइप नहीं जोड़े जाने से नर्मदा जलापूर्ति बाधित है। रोजमर्रा के उपयोग में पानी लेने आबना नदी जाना पड़ता है। हादसे का डर रहता है। टैंकर की व्यवस्था कराई जाए। यहां अधिकारी नहीं हैं मोहल्ले में पार्षद भी नहीं सुनते हैं। अरुणाबाई, सुरेखा, आरती, मीना आदि ने कहा कि पानी की समस्या बताई। मार्ग की भी समस्या है।

पेंशन काउंटर पर कर्मचारी नहीं

बुधवार 12 बजे पेंशन काउंटर की कुर्सी खाली रही। बुजुर्ग महिलाएं नोडल अधिकारी नवीन शुक्ल के कक्ष में पहुंची। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने कहा, साहब चुनाव ड्यूटी में हैं। कल आना, बुजुर्ग महिला सुमन बाई ने कहा कल भी आए थे कोई नहीं मिला। तीन दिन से चक्कर लगा रही हूं। संजय नगर धोबी गली से आती हूं। कोई नहीं मिलता। मामले में आधे घंटे बाद नोडल अधिकारी फील्ड से कार्यालय पहुंच और समस्याएं सुनी। दोनों बुजुर्ग महिलाओं को आश्वासन दिया। कागजी प्रक्रिया के बाद पेंशन चालू हो जाएगी।

लोग पहुंचे अधिकारी नहीं मिला

मयूर कालोनी की महिलाएं निगम कार्यालय पहुंची। अधिकारियों के नहीं मिलने पर महिलाओं ने गेट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी संतोष बोरसे से पूछा, जवाब मिला सभी अधिकारी एसआइआर के कार्य में गए हुए हैं। महिलाओं ने कहा समस्या किसको बताएं। यहां एक अधिकारी को होना चाहिए। कर्मचारी ने आवेदन आवक-जावक में दर्ज कराकर पावती दिलाई। सुनीता सोरंग, दीपांजलि गोयल, रूपाली बिल्लौरे आदि महिलाओं ने आवेदन में कहा है कि कॉलोनी में नर्मदा पाइप लाइन नहीं है। कंक्रीट मार्ग का निर्माण कराया जाए।


बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग