Property business remained slow during Pitru Paksha, and people did not come for registration. Consequently, offices experienced a holiday-like atmosphere, but Navratri is an auspicious time for housewarming. A large number of registrations are expected during this auspicious time.
पितृपक्ष में प्रोपर्टी का कारोबार ठंडा रहा और लोग रजिस्ट्री के लिए नहीं आए। इस कारण कार्यालय में छुट्टी जैसा माहौल है, लेकिन नवरात्रि में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हो सकती है। उप पंजीयक मानकर चल रह हैं, हर दिन 300 से 400 के बीच रजिस्ट्री हो सकती है। यदि रजिस्ट्री बढ़ती हैं तो कार्यालय का समय एक से डेढ़ घंटा बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। अभी शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री का समय है।
दरअसल संपदा-2 में स्लॉट का संकट नहीं है। हर आधा घंटे में स्लॉट है। एक उप पंजीयक के यहां 70 से ज्यादा स्लॉट हैं। वृत- व 2 में आठ उप पंजीयक कार्यरत हैं। यदि एक उप पंजीयक के यहां रजिस्ट्री हो रही है तो वह दूसरे के यहां पहुंच जाएगी। कतार में भी खड़ा नहीं होना पड़ेगा। टोकन सिस्टम लागू है। टोकन नंबर के हिसाब से ही रजिस्ट्री होगी। विभाग में मानकर चल रहा है कि नव दुर्गा व दीपावली के बीच राजस्व का लक्ष्य भी पूरा हो सकता है। क्योंकि अभी राजस्व के लक्ष्य से पिछड़े हुए हैं।
सुस्त पड़ा था कारोबार
दरअसल शहर में अवैध कॉलोनी में संपत्ति विक्रय पर रोक है। नगर निगम ने खसरे में अवैध कॉलोनी दर्ज कर दी है। अवैध कॉलोनी खसरे में दर्ज होने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआत के तीन महीने में दस्तावेजों में गिरावट दर्ज हुई थी। कलेक्टर गाइडलाइन में भी 26 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। गाइडलाइन में बढ़ोतरी की वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब गाइडलाइन बढ़ोतरी का असर खत्म हो गया है।
- नव दुर्गा में 200 से ज्यादा रजिस्ट्री की संभावना जता रहे हैं, जिसमें विक्रय पत्र, एग्रीमेंट सहित अन्य दस्तावेज हो सकते हैं।
- पहले दिन कितनी रजिस्ट्री होती हैं, उसके हिसाब से कार्यालय का समय बढाया जाएगा। पित्रपक्ष में रजिस्ट्री नहीं हुई है। इस कारण बड़ी संख्या रजिस्ट्री की संभावना है।
अशोक शर्मा, जिला पंजीयक
Published on:
20 Sept 2025 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग