
अलाव तापते लोग सोर्स पत्रिका
Cold Wave Alert: यूपी के मौसम पर भी चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा के तेज होने पर मंगलवार से सर्दी का असर बढ़ सकता है। लेकिन दित्वा तूफान का असर के कारण कुछ स्थानों पर आसमान में बादल भी छा सकते हैं। 2 दिसंबर के मौसम की बात करें तो आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, पीलीभीत, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज सहित यूपी के कई शहरों में मंगलवार को ठंड का असर बढ़ता दिखेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाई रह सकती है।
Cold Wave Alert: दिसंबर में उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जमकर दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तापमान लगातार नीचे जाता रहेगा। जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। साथ ही घना कोहरा भी परेशान करेगा। जिसके कारण लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस होगी।
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के ऊपर आए चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण ऊंचे बादलों का असर कानपुर तक हुआ है। इससे दिन के तापमान में कमी आई है। जबकि रात का तापमान दो डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार तेज पछुआ हवाओं के कारण ठंड का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता दिखाई पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दित्वा का असर सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के राज्यों में है। जहां हल्की से मध्यम वर्षा की स्थितियां बनी हुई हैं। लेकिन कानपुर में इसका असर बेहद कम देखने को मिला है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार केवल ऊंचाई पर बादलों की आवाजाही देखने को मिली है। आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप रही लेकिन सर्द हवा के आने से दिन के अधिकतम तापमान में 24 घंटे के दौरान कमी आई है।शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री था जो रविवार को घटकर 26.9 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी एक दिन पहले के 7.7 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया है। जो सामान्य तापमान 10.5 डिग्री के करीब है। रविवार को हवा की औसत गति तीन से छह किमी प्रति घंटा रही है। हवा की गति बढ़ने की वजह से दिन के तापमान में कमी आई है।
Published on:
01 Dec 2025 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
