Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar New Cabinet: कुर्मी, यादव, भूमिहार या राजपूत… नीतीश की नई टीम में किस जाति का दबदबा?

Bihar New Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गुरुवार को 26 नेताओं णे मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें सबसे अधिक 4 मंत्री राजपूत जाति से आते हैं। जानिए नीतीश कुमार की इस नई कैबिनेट में किस जाति को कितना प्रतिनिधित्व मिला है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Nov 20, 2025

bihar new cabinet

नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण (फोटो- JDU - X)

Bihar New Cabinet: नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिससे कैबिनेट का कुल आकार सीएम सहित 27 मंत्रियों का हो गया है। मंत्रिमंडल के गठन में जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।

किस पार्टी से कितने मंत्री

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में भाजपा के सबसे ज्यादा 16 मंत्रियों ने शपथ लिया है। इसके बाद जदयू के 6 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जोड़ लें तो जदयू के कुल प्रतिनिधित्व की संख्या 7 हो जाती है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से 2 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) जैसी छोटी पार्टियों से एक-एक मंत्री को शामिल किया गया है।

किस जाति से कितने मंत्री

नीतीश कैबिनेट के गठन में जातीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। राजपूत समुदाय को सबसे अधिक 4 मंत्री पद मिले हैं। वहीं, दलित और महादलित समुदाय को भी 5 मंत्री पद प्राप्त हुए हैं। कुशवाहा समुदाय को 3 मंत्री पद, यादव को 3 पद, भूमिहार को 2 पद और निषाद/मल्लाह समुदाय को 2 मंत्री पद दिए गए हैं। इसके अलावा, वैश्य/बनिया को 2, ब्राह्मण को 1, मुस्लिम समुदाय को 1 (मोहम्मद जमा खान) और कायस्थ समुदाय को 1 मंत्री पद दिया गया है।

  • राजपूत (4 मंत्री)- लेसी सिंह, श्रेयसी सिंह, संजय सिंह 'टाइगर', संजय कुमार सिंह
  • भूमिहार (3 मंत्री)- विजय कुमार चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रजनीश कुमार,
  • दलित/महादलित (5 मंत्री), अशोक चौधरी (दुसाध), संतोष कुमार सुमन (मुसहर), लखेंद्र कुमार रोशन (दलित), संजय कुमार पासवान (दलित), सुनील कुमार (दलित)
  • कुर्मी (2 मंत्री)- सीएम नीतीश कुमार, श्रवण कुमार
  • कोइरी / कुशवाहा (3 मंत्री)- सम्राट चौधरी, दीपक प्रकाश, सुरेन्द्र मेहता
  • यादव (3 मंत्री)- विजेंद्र यादव, रामकृपाल यादव, अरुण शंकर
  • ब्राह्मण (1 मंत्री)- मंगल पांडेय
  • वैश्य (2 मंत्री)- डॉ. दिलीप जायसवाल, नारायण प्रसाद
  • मुस्लिम (1 मंत्री)- जमा खान
  • अतिपिछड़ा (EBC) - मदन साहनी, रमा निषाद, अरुण शंकर प्रसाद, शीला मंडल

अब देखिए पूरी लिस्ट

मंत्री का नामपार्टीजातिक्षेत्र
नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)JDUकुर्मीMLC
सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)BJPकुशवाहातारापुर
विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)BJPभूमिहारलखीसराय
विजय चौधरीJDUभूमिहारसरायरंजन
विजेंद्र यादवJDUयादवसुपौल
श्रवण कुमारJDUकुर्मीनालंदा
अशोक चौधरीJDUपासी (दलित)MLC
सुनील कुमारJDUदलितभोरे
जमा खानJDUमुस्लिमचैनपुर
मंगल पांडेयBJPब्राह्मणसिवान
दिलीप जायसवालBJPबनिया (वैश्य)MLC
लेशी सिंहBJPराजपूतधमदाहा
मदन सहनीBJPमल्लाह (निषाद)बहादुरपुर
नितिन नवीनBJPकायस्थबांकीपुर
रामकृपाल यादवBJPयादवदानापुर
संजय टाइगरBJPराजपूतआरा
अरुण शंकरBJPयादवखगौली
सुरेन्द्र मेहताBJPकुशवाहाबछवाडा
रमा निषादBJPमल्लाह (निषाद)औराई
नारायण प्रसादBJPवैश्यनौतन
लखेंद्र पासवानBJPपासवान (दलित)पातेपुर
श्रेयसी सिंहBJPराजपूतजमुई
प्रमोद चन्द्रवंशीBJPचन्द्रवंशी (OBC)MLC
संजय पासवानLJP(R)पासवान (दलित)बखरी
संजय सिंहLJP(R)राजपूतमहुआ
संतोष सुमनHAMमुसहर (दलित)MLC
दीपक प्रकाशRLMकुशवाहासदस्य नहीं