2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं BJP के कुंवारे विधायक जिन्हें है ‘जोहरा जबीं’ की तलाश? इस वजह से चर्चा में आए

Viral Video: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक इन दिनों चर्चा में बन हुए हैं। उनके डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बताते हैं पूरा किस्सा क्या है?

less than 1 minute read
Google source verification
about harsh vardhan bajpai

बीजेपी विधायक के डांस का वीडियो वायरल। प्रतीकात्मक तस्वीर

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से BJP के विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वह सोरांव महोत्सव में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

BJP विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी का डांस वीडियो वायरल

दरअसल, ये वीडियो इलाहाबाद नॉर्थ से BJP विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी का है। वह प्रयागराज में चल रहे सोरांव महोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने 'जोहरा जबीं' गाने पर जमकर डांस किया। बता दें कि हर्षवर्धन वाजपेयी की शादी नहीं हुई है।

BJP विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के बारे में?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 जुलाई 1980 को हर्षवर्धन बाजपेयी का जन्म हुआ। 2007 से वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके बाद हर्षवर्धन बाजपेयी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद उत्तर से चुनाव लड़ा और उनकी जीत हुई।

14 से 16 नवंबर तक हुआ सोरांव महोत्सव

प्रयागराज में सोरांव महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया। इसकी तैयारियों की समीक्षा MLC सुरेंद्र चौधरी और फूलपुर विधायक दीपक पटेल की। ADM सिटी सत्यम मिश्र ने SDM सोरांव को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए। जिससे लोगों को सभी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकी।

धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज के सोरांव महोत्सव के दूसरे दिन 15 नवंबर को मेवालाल मैदान, सोरांव में धूमधाम से सांस्कृतिक, शैक्षणिक और लोक परंपराओं से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय स्कूलों के बच्चों, क्षेत्रीय कलाकारों और विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।