Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में बढ़ेगी ठंड! तापमान में आई गिरावट,IMD ने जारी किया मौसम अपडेट

मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने यूपी के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। 6 और 7 नवंबर को भी मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
winter alert

सर्दी का अलर्ट (फोटो-पत्रिका)

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदलने लगा है। बारिश के बाद अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड लग रही है। कई जगह लोग रात में कंबल और रजाई का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में रात का तापमान और कम होने की संभावना है। लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने यूपी के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। 6 और 7 नवंबर को भी मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा।

2-3 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है वृद्धि

अगले 24 घंटे में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद यह फिर 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का धुंध रह सकती है, लेकिन दिन बढ़ते ही मौसम सामान्य हो जाएगा। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नोएडा और कानपुर में कैसा रहेगा मौसम?

नोएडा और कानपुर में भी मौसम खुशनुमा रहेगा। इसके अलावा गाजियाबाद, मथुरा, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, रामपुर, बरेली और यूपी के अन्य जिलों में मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है।