
कौन हैं UPSC की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे? कैडर आवंटन में कौन सा राज्य मिला। फोटो सोर्स X (@AhteshamFIN)
About UPSC Topper Shakti Dubey: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस साल IAS के लिए चयनित 179 अभ्यर्थियों में से सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार यूपी के हैं। यह पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है, जब यूपी के 27 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। पिछले साल की तरह इस बार भी यूपी नंबर-1 पर रहा है।
हालांकि, चयनित 29 यूपी अभ्यर्थियों में से केवल 6 को ही होम कैडर मिला है। राजस्थान 21 चयनित अभ्यर्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन इस बार उसका प्रदर्शन गिरा है, क्योंकि पिछले साल यहां से 23 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। राजस्थान के सिर्फ 2 अभ्यर्थियों को होम कैडर मिला है।
जारी सूची के मुताबिक, UPSC 2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट उत्तर प्रदेश (UP) कैडर मिला है।जबकि दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली हरियाणा की हर्षिता गोयल को गुजरात कैडर आवंटित किया गया है। गौरतलब है कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। यह परीक्षा इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन ट्रेड सर्विस सहित कई प्रतिष्ठित ग्रुप ‘A’ और ‘B’ केंद्रीय सेवाओं में करियर का मार्ग प्रशस्त करती है।
| रैंक | कैंडिडेट | कैटेगरी | होम स्टेट | अलॉट हुआ कैडर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | शक्ति दुबे | जनरल | यूपी | यूपी |
| 2 | हर्षिता गोयल | जनरल | हरियाणा | गुजरात |
| 3 | डोंगरे अर्चित पराग | जनरल | महाराष्ट्र | कर्नाटक |
| 4 | शाह मार्गी चिराग | जनरल | गुजरात | गुजरात |
| 5 | आकाश गर्ग | जनरल | दिल्ली | AGMUT |
| 6 | कोमल पुनिया | जनरल | उत्तराखंड | यूपी |
| 7 | आयुषी बंसल | जनरल | मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश |
| 8 | राजकृष्ण झा | जनरल | बिहार | बिहार |
| 9 | आदित्य विक्रम अग्रवाल | जनरल | हरियाणा | यूपी |
| 10 | मयंक त्रिपाठी | जनरल | यूपी | यूपी |
बता दें कि UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम 22 अप्रैल 2025 को जारी किया था। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSC CSE 2024 के टॉप 5 में 3 महिलाएं शामिल थीं। रैंक 1 प्रयागराज की शक्ति दुबे को मिली थी। उन्हें कुल 1043 अंक प्राप्त हुए, जो कि 51.5% के बराबर है। लिखित परीक्षा में उन्हें 843 अंक, जबकि इंटरव्यू में 200 अंक मिले। शक्ति दुबे प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता देवेंद्र दुबे यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। शक्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा SMC घूरपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से B.Sc में टॉप किया और फिर BHU से M.Sc की, जहां वह दोबारा टॉपर रहीं।
संबंधित विषय:
Updated on:
09 Dec 2025 09:17 pm
Published on:
09 Dec 2025 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
