
प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक की दो पत्नियां थाने पहुंचीं और उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि उसने धोखे से शादी की और अपनी चार माह की बच्ची के साथ भी जानलेवा घटना करने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला 2023 से शुरू हुआ। रामकृष्ण दुबे उर्फ राहुल दुबे, जो सिक्योरिटी गार्ड है और यूट्यूब पर रील भी बनाता है, की सोशल मीडिया के जरिए प्रतापगढ़ की एक युवती से पहचान हुई और उसने 2023 में उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी से उसकी चार माह की बच्ची भी है।
इसके बाद मई 2025 में उसने बरईपुर की दूसरी युवती से भी शादी कर ली। पहली पत्नी को शहर में रखा और दूसरी पत्नी के साथ गांव में रहने लगा। कुछ दिन पहले पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पहली पत्नी का आरोप है कि रामकृष्ण ने शादी का सबूत नष्ट करने के लिए चार माह की मासूम बच्ची का गला दबाया।
जब दूसरी पत्नी को भी पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, तो वह भी परेशान हो गई। दोनों पत्नियों ने थाने जाकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रामकृष्ण के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, जालसाजी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रामकृष्ण दुबे को उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Published on:
18 Nov 2025 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
