
बारिश की चेतावनी (फोटो-पत्रिका)
CG Weather Update: राजधानी में नवंबर का सबसे कम तापमान शनिवार को 13.1 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। इससे पहले इस माह न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री पर था। नवंबर का एक दिन बचा है। ऐसे में इस माह और न्यूनतम तापमान गिरने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 नवंबर से अगले दो दिन के लिए न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत से ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में दो दिन तक अच्छी खासी ठंड पड़ी। राजधानी में शनिवार को कड़ाके की ठंड थी। रात में और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाने से दूर की चीजें दिखाई नहीं दे रहीं थीं।
30 नवंबर की सुबह साइक्लोन दितवाह तमिलनाडु, पुडुुचेरी व इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। साइक्लोन के असर से ही बस्तर संभाग में बारिश होगी। मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की संभावना है। हल्के बादल छा सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं दिन का तापमान हल्का गिर सकता है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के (CG Weather Alert) बीच रह सकता है।
वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
Published on:
30 Nov 2025 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
