
Indian Railway: त्योहारी सीजन में रेल का रिकॉर्ड तोड़ सफर, 10 दिन में 7 लाख यात्रियों ने किया रायपुर स्टेशन से सफर(photo-patrika)
Indian Railway: छत्तीसगढ़ के रायपुर में त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ ट्रेनों और स्टेशन पर बढ़ जाती है। रेलवे के मुताबिक इस साल धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक रायपुर स्टेशन से 7,16,205 यात्रियों ने सफर किया। वहीं एक ही दिन यात्रियों के आवागमन की बात करें तो यह संया 90,425 तक पहुंची। हालांकि पिछले वर्ष में एक ही दिन में यात्रियों आवागमन का आंकड़ा 1,05,863 तक पहुंचा था।
वर्ष 2024 की तुलना में इस साल रायपुर मंडल से दोगुनी स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 12 से अधिक स्पेशल ट्रेनेें चलाई गईं, जबकि पिछले साल इसकी संया 5-6 थीं। रेलवे के अनुसार करीब 15 हजार से ज्यादा यात्रियों को इस साल ज्यादा कन्फर्म सीट मिल पाई है। वहीं ट्रेनों की बात करें तो इस बार धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक हर दिन 123 से 135 ट्रेन चली हैं। वहीं 2024 में 111-120 ट्रेन इस अवधि में प्रतिदिन चली थीं।
स्टेशन 2025 2024
रायपुर 7,16,205 7,68,619
दुर्ग 3,05363 3,27,062
तिल्दा 56,672 64,363
भाटापारा 1,06,496 1,13,871
पावर हाउस 61,813 66120
Updated on:
03 Nov 2025 08:30 am
Published on:
03 Nov 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
