Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुस्से का ट्रिग- इमोशन पर नहीं लग पा रहा ब्रेक! अवैध हथियार बने खून-खराबे की बड़ी वजह…

CG Crime News: रायपुर में लोगों का अपने इमोशन पर ज्यादा कंट्रोल नहीं है। मामूली बात पर भी मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
गुस्से का ट्रिग- इमोशन पर नहीं लग पा रहा ब्रेक! अवैध हथियार बने खून-खराबे की बड़ी वजह...(photo-patrika)

गुस्से का ट्रिग- इमोशन पर नहीं लग पा रहा ब्रेक! अवैध हथियार बने खून-खराबे की बड़ी वजह...(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोगों का अपने इमोशन पर ज्यादा कंट्रोल नहीं है। मामूली बात पर भी मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता भी हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को बढ़ा रही है। साल दर साल चाकू रखने वालों की संया भी बढ़ रही है। दिवाली पर पुरानीबस्ती इलाके में सामान्य विवाद में एक युवक की कैंची मारकर हत्या कर दी गई थी, अब मुजगहन इलाके में एक व्यक्ति की उसके ही घर में हत्या कर दी गई।

इसमें भी मामूली विवाद सामने आया है। इससे पहले भी चाकूबाजी और हत्या की कई घटनाएं इसी तरह के मामूली विवादों के चलते हुई है। पिछले साल 78 मर्डर हुए थे। इसी साल पुलिस ने कुल 718 अवैध हथियार जब्त किए थे। इसमें चाकू, तलवार, कट्टा, रिवाल्वर और कारतूस भी शामिल हैं। इस साल भी पिछले 10 माह में 50 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं।

CG Crime News: सपने में आता था, इसलिए मार डाला

मुजगहन थानाक्षेत्र के ग्राम छछानपैरी में 40 वर्षीय श्याम कुमार ध्रुव और गांव के संजय नेताम के बीच पुराना विवाद था। संजय को शक था कि श्याम कुमार जादूटोना जानता है। वह उसके सपने में आता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। शनिवार को सुबह करीब 11.30 बजे श्याम कुमार अपने घर में था। उसी दौरान संजय चाकू लेकर उसके घर पहुंचा।

गाली-गलौज करते हुए श्याम कुमार के कमरे में गया। उसे घसीटते कमरे के बाहर बरामदे में लाया। इससे पहले के श्याम कुमार के परिवार वाले कुछ कर पाते, संजय ने चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

मुजगहन इलाके में घर में घुसकर युवक की हत्या

हत्या का ग्राफ

वर्ष हत्या

2024 78

2023 63

2022 75

2021 56

2020 65

2024 में जब्त अवैध हथियार

हथियार संख्या

चाकू 660

तलवार 9

पिस्टल 5

रिवाल्वर 1

कट्टा 12

2023 में जब्त अवैध हथियार

हथियार संख्या

चाकू 268

तलवार 6

रिवाल्वर 3

देशी कट्टा 8

गुप्ती 3

कारतूस 20

गंडासा 2

एयरगन 1

पत्नी-बच्चों के सामने कर दी थी हत्या

पुरानीबस्ती में दिवाली के दिन बीएसयूपी आवास में रहने वाले ताहिर हुसैन की जुए के रकम के विवाद में हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने ताहिर को उसके घर में घुसकर मारा था। उस समय उसकी पत्नी व बच्चे भी मौजूद थे।