
रतलाम. राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊ गली गली... ले लो रे कोई श्याम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली...। धार्मिक नगरी रतलाम में इस साल राम नाम से ओतप्रोत श्रीराम जानकी विवाह पंचमी भव्य आयोजन अयोध्या धाम में होने जा रहा हैं। जहां पूरे मंदिर को राम नाम से सजाया जाएगा, जिसकी तैयारी वृहद स्तर पर की जा रही हैं। राम नाम की महिमा अपरंपार है। आयोजन की भव्यता इसलिए ओर बढ़ जाती है कि इसमें 1917 यानी 108 साल पहले लिखे राम नाम के पत्रक भी शामिल हो रहे हैं। कुछ हस्त लिखित हजारों राम नाम के पत्रक ऐसे भी है, जिन्हें टाइप नहीं किया पर वह लगते है ऐसे जैसे इसमें राम नाम की शक्ति समाहित हो, क्योंकि एक शब्द न छोटा न बड़ा है, न आगे न पीछे न ऊपर न नीचे। किसी राम भक्त ने हनुमान चालीसा ही राम नाम से लिखकर पहुंचाई हैं। जिसकी चौपाई का हर शब्द राम नाम से भरा पड़ा हैं।
शहर के अमृत सागर तालाब स्थित प्राचीन श्रीगढक़ैलाश महादेव मंदिर परिसर में 25 नवंबर को श्रीराम जानकी विवाह पंचमी पर सीताराम विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। पूरे मंदिर को करोड़ों की संख्या में लिखे राम नाम से सजाया जा रहा है। सुबह मंदिर पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सुबह से रात तक राम नाम से सजे मंदिर के धर्मालु दर्शन लाभ ले सकेंगे। शाम को आरती के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। मंदिर में लगने वाले राम नाम के पत्रक को आकर्षक रूप दिया जा रहा हैं। इनको आयुष पाटनिया, मोक्षता शर्मा, लवी बोराना, सुहानी राठौड़़, स्नेहा रेडा, सारिका सोनी, श्रद्धा मालवीय राम लिखे पत्र को नोट, झूमर, नाव, तितली, कमल आदि के रूप में सजा रही हैं।
कोई शब्द छोटा बड़ा
अब भी शहर में कई घरों में राम नाम लिखे जा रहे हैं। एक भक्त ने तो पूरी हनुमान चालीसा राम नाम से लिखकर पुस्तकें पहुंचाई हैं। जग में सुंदर है दो नाम... चाहे कृष्ण कहो या राम...सीताराम, राधेकृष्ण, श्रीराम जय राम जय जय श्रीराम, जय हनुमान, श्रीगणेशाय नम:, ऊ नम: शिवाय, रिद्धि-सिद्धि, लाभ-शुभ, पवन तनय राम नाम से लिखी पुस्तकों का अद्भुत भंडार एकत्रित अयोध्या धाम मंदिर के लिए हो रहा हैं।
अंत समय तक राम नाम...
राम नाम के बड़े प्रचारक रहे स्व. लक्ष्मीनारायण मोतीलाल सोनी जिन्होंने करोड़ों की संख्या में राम नाम लिखे, इनके हाथों लिखी पुस्तकें आज भी सुरक्षित हैं। भक्त शैलेंद्र सोनी का कहना है कि जीवन के अंतिम समय में भी राम नाम लिखते हुए विराम लिया। इनके पलंग पर हर समय राम नाम की पुस्तक और पेन मार्कर आदि सामग्री रखी रहती हैं।
Updated on:
22 Nov 2025 12:10 am
Published on:
22 Nov 2025 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
