
कृषि मंडी में भावांतर राशि वितरण कार्यक्रम में विधायक लारिया
कृषि उपज मंडी में भावांतर राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित
सागर. किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने के लिए शुरू की गई भावांतर योजना में उपज बेचने वाले किसानों के खाते में योजना राशि का सेंड की गई। भावांतर योजना में 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक 8085 किसानों ने 1 लाख 55 हजार 748 क्विंटल सोयाबीन उपज का विक्रय किया था। भावांतर में फसल बेचने वाले किसानों को गुरुवार को 20 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।
सागर कृषि मंडी में आयोजित राशि के वितरण कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनको समृद्ध बनाने के लिए संकल्पित है। किसान देश की आत्मा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भावांतर की राशि देकर किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य भी दिया है। लारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के लिए 233 करोड़ की राशि भावांतर योजना के तहत प्रदान की।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि इस राशि से किसानों को उपज का सही मूल्य प्रदान होगा। किसानों को 12 हजार की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना और स्कूल में साइकिल, लैपटॉप, स्कूटी प्रदान करने का कार्य भी सरकार कर रही है। जब किसान समृद्ध होगा, तब देश समृद्ध होगा इसलिए सरकार लगातार किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि हमें प्रदेश के सभी किसानों को समृद्ध बनाना है। उनको आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में नीरज सिंह, शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
14 Nov 2025 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
