Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चक्रवातीय सिस्टम खत्म होते ही दिन का पारा उछला, धूप कर रही परेशान

शहर में पिछले दो दिनों से दिन में धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं शाम को उत्तर से चल रही हवाओं से हल्की ठंड हो रही है। चक्रवातीय सिस्टम खत्म होते ही पारे में उछाल देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 05, 2025

शहर में पिछले दो दिनों से दिन में धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं शाम को उत्तर से चल रही हवाओं से हल्की ठंड हो रही है। चक्रवातीय सिस्टम खत्म होते ही पारे में उछाल देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, हालांकि अरब सागर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है और जल्द ही एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय होने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से 7 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल शहर का मौसम शुष्क रहेगा।

सामान्य से ज्यादा तापमान

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा रहे।

ऐसी रही पारे की चाल

तारीख अधिकतम न्यूनतम

4 नवंबर 31.8 18.4
3 नवंबर 30.9 18.5
2 नवंबर 29.4 20.5
3 नवंबर 27.8 20.0
31 अक्टूबर 23.7 19.4

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)