
पंतनगर तिराहा पर स्थापित होगी भारत माता की प्रतिमा
सागर. पंतनगर तिराहा पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तिराहे पर कार्य चल रहा है। गुरुवार को विधायक शैलेंद्र जैन ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। आकर्षक एंट्री गेट भी तैयार किया जा रहा है। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दो छतरियों का निर्माण किया जाएगा। पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक जैन ने कहा कि यह स्थल शहरवासियों के लिए राष्ट्रीय भावना और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
Published on:
14 Nov 2025 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
