11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

69 वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में सागर संभाग ओवरऑल चैंपियन

आर्यन सिंह और अंशिका वेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सागर. आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में बालक-बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में प्रदेश के विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सागर संभाग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना। […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Dec 11, 2025

आर्यन सिंह और अंशिका वेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

सागर. आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में बालक-बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में प्रदेश के विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सागर संभाग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना।

कूडो को करियर के रूप में अपनाएं

कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन सह विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि कूडो खेल में सागर पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है। यहां के अनेक कूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स कोटे से केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। खिलाड़ी मेहनत करें, हार से घबराएं नहीं और कूडो को करियर के रूप में अपनाएं।

प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम

अंडर 14 बालिका वर्ग में सागर संभाग पहले, उज्जैन दूसरे और भोपाल संभाग तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर इंदौर, दूसरे पर सागर व तीसरे पर रीवा संभाग रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में भोपाल, सागर और इंदौर संभाग क्रमश: पहले-दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शहडोल ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं जनजातीय कार्य विभाग ने दूसरा और सागर संभाग ने तीसरे पायदान पर जगह बनाई। अंडर-19 बालिका वर्ग में सागर संभाग के खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे पर इंदौर और तीसरे पर रीवा संभाग रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में भी सागर संभाग ने जीत हासिल की, जिसके बाद इंदौर और तीसरे पर भोपाल संभाग रहा।

सागर ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड

सागर संभाग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बालक वर्ग में सागर संभाग के आर्यन सिंह और बालिका वर्ग अंशिका वेस्ट भोपाल संभाग रहीं।

वैश्विक कंपनी से अनुबंध हर साल मिलेगी नौकरी

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोहेल खान ने बताया कि कूडो के माध्यम से अब सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। कूडो फेडरेशन इंडिया द्वारा वैश्विक कंपनी के साथ हुए अनुबंध के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को कंपनी में हर साल नौकरी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के समापन में संयुक्त संचालक बिसेन, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य ज्योति दुबे, मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एजाज खान और संजय दादर मौजूद रहे।

Year End Offer

Get Best Offers on Top Cars

image