Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी की मिठास अब आमजन के जेबों पर बढ़ाएगी भार

चीनी के भाव बढऩे के आसार

2 min read
Google source verification

सूरतगढ़.त्योहारी सीजन की शुरुआत व बाजार में मांग बढऩे की वजह से आगामी दिनों में चीनी के दाम प्रतिकिलो एक से दो रुपए तक बढऩे की आशंका है।खुदरा बाजार में चीनी 45 रुपये किलो के आसपास बिक रही है, वहीं थोक व्यापारी इसे 43 से 44 रुपये किलो की दर से खरीद रहे हैं। अब मांग के बढऩे और सप्लाई चेन पर दबाव पडऩे के कारण कीमतों में इजाफे की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नवरात्रि,दशहरा व दीपावली आदि बड़े त्योहारों से पूर्व मिठाइया व घरेलू उपयोग के लिए चीनी की की मांग लगातार बढ़ रही है। वही, देश की चीनी मिलों में सप्लाई भी सीमित होने चीनी के भावों पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में चीनी के भाव 45 रुए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है, जबकि गत सीजन में इसी समय चीनी के भाव 44 रुपए रहे। चीनी के दाम बढऩे से आगामी दिनों में चीनी 46 से 47 रुपए तक हो जाएगी। इसका सीधा असर आमजन की जेबों पर बढ़ेगा।
गन्ने की फसल पर पड़ रहा असर,मिलों में स्टॉक हो रहा कम
चीनी के थोक व्यापारियों की माने तो उतरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र,गुजरात,तमिलनाडु,बिहार,पंजाब,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना आदि में गन्ना उत्पादन होता है। लेकिन इस बार बरसात व बाढ़ की वजह से पंजाब,हरियाणा व बिहार में गन्ने का उत्पादन घटने की आशंका है। वर्तमान में उतरप्रदेश सहित अन्य राज्यों की चीनी मिलों में स्टॉक कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि चीनी मिलो में लगातार स्टॉक कम होने की वजह से चीनी मिलों ने अब चीनी का बेचान भी बहुत कम कर दिया है। इससे चीनी के भाव बढऩे की पूरी संभावना है।
यह है चीनी के भाव की स्थिति
वर्ष भाव
सितम्बर 2020 37 रुपए
सितम्बर 2021 41 रुपए
सितम्बर 2022 40 रुपए
सितम्बर 2023 41 रुपए
सितम्बर 2024 44 रुपए
सितम्बर 2025 45 रुपए
(नोट: चीनी भाव रिटेल में है।)
-चाय की प्याली में आएगा उबाल,रसोई व्यवस्था चरमाएगी
गृहणी समेस्ता देवी, विद्या देवी, राधा देवी, पार्वती देवी आदि का कहना है कि महंगाई की मार से पहले ही आमजन परेशान है। अब चीनी के दाम में बढ़ोतरी से घर की रसोई की व्यवस्था चरमरा जाएगी। घरों में चीनी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा चाय में हो रहा है। अब सीधा असर चाय की प्याली पर पड़ेगा। इसके साथ ही मिठाइयों के दाम अपने आप बढ़ेंगे। महिलाओं ने कहा कि केन्द्र सरकार को चीनी के दामों को नियंत्रण करना चाहिए।ताकि आमजन को राहत मिल सके।
-चीनी के भाव बढऩे के आसार
त्योहारी सीजन के पूर्व देश में चीनी की मांग लगातार बढ़ रही है। जबकि चीनी मिलों में स्टॉक भी सीमित हो गया है। इस वजह से आगामी दिनों में चीनी के भाव एक से दो रुपए बढऩे की आशंका जताई जा रही है। चीनी के भाव बढऩे से आमजन की जेब पर भार बढ़ेगा।-किशोर गाबा, प्रदेश मंत्री, खुदरा विक्रेता संघ