Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बेटा-बेटी’ की शादी से पहले ही फरार हुए ‘समधी-समधन’, चौंक गया परिवार

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन के बड़नगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दो परिवारों के बीच शादी की बात चल ही रही थी कि अचानक एक बड़ा ट्विस्ट आ गया। ट्विस्ट ऐसा आया कि पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। शादी के पहले ही समधी और समधन के बीच लव अफेयर शुरु हो गया। फिर क्या था... दोनों घर से फरार गए।

दरअसल, महिला बीते 8 दिनों से घर से गायब थी। रिश्वतेदारों के द्वारा कई जगह खोजबीन भी की गई, लेकिन बावजूद इसके कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को महिला को ढूंढ़ निकाला।

दोनों के बीच शुरु हुई प्रेम कहानी

जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि बड़े बेटे की शादी चिकली में रहने वाले किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारियां चल रही थी। तभी दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। बच्चों की सगाई का बिना ख्याल किए ही महिला अपने पति को छोड़कर समधी के साथ घर से भाग गई। दोनों पिछले 8 दिनों से फरार थे।

इधर, महिला ने थाने में साफतौर से अपने घर लौटने से इनकार कर दिया है। उसने प्रेमी समधी के साथ ही रहने का फैसला किया है। जिलेभर में इस घटना की चर्चाओं जोरों-शोरों से हो रही है।