Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में दिल दहलाने वाली घटना: प्रेम किया और ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान, घरवालों को प्रेम संबंधों का पता नहीं

Unnao loving couple committed suicide उन्नाव में लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों ही मृतकों के परिजन प्रेम संबंधों की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao loving couple committed suicide उन्नाव के लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें 23 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों की शिनाख्त करवाई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी। दोनों के परिजनों ने प्रेम संबंधों की जानकारी से इनकार किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने मृतक परिजनों को घटना की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर रेलवे स्टेशन के निकट युवक और युवती के शव पड़े होने की जानकारी रेलवे पुलिस को मिली। तब तक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों की शिनाख्त अजगैन थाना क्षेत्र के जमालपुर गढ़ी निवासी सुरेंद्र (23) पुत्र शिवलाल और सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सोनी (20) पुत्री राम लखन के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लोग जैसे थे वैसे ही घटनास्थल की तरफ भागे।

मृतक सुरेन्द्र के चाचा ने बताया…

‌‌मृतक के चाचा संत पाल ने बताया कि उन्हें दोनों के प्रेम संबंधों के विषय में घर वालों को कोई जानकारी नहीं है। सुरेंद्र घर से कब निकला, इस विषय में भी जानकारी नहीं है। सुबह के समय पुलिस का फोन आया कि ऐसी-ऐसी घटना हो गई है।‌ मृतक लड़की के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिवार के संबंध में उन्होंने बताया कि घर में मां, भाई और बहन हैं।

क्या कहते है मृतका भाई?

मृतका के भाई सोनू ने बताया कि पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी है। लड़की घर से कब निकली है, उन्हें नहीं मालूम है। लड़के के विषय में भी उन्हें कुछ नहीं मालूम है। एक सवाल के जवाब में सोनू ने बताया कि लड़के के साथ कोई रिश्तेदारी नहीं है और ना ही उसने कभी उसे देखा है। दोनों परिवार प्रेम संबंधों की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

क्या कहती है पुलिस?

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दोनों के आत्महत्या करने का है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच कर रही है।