Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान की अस्पताल परिसर में चाकू से गोद कर नृशंस हत्या, 300 सीसीटीवी फुटेज दिखाई पड़ा आरोपी

Farmer brutally murdered in hospital premises कानपुर में दो दिनों से गायब अधेड़ का शव जेके कैंसर हॉस्पिटल में मिला। जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने कोहराम मच गया। मोबाइल घटनास्थल से काफी दूर फेंका गया था।

2 min read
Google source verification

Farmer brutally murdered in hospital premises कानपुर में दो दिनों से गायब 55 वर्षीय अधेड़ का शव जेके कैंसर हॉस्पिटल में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चाकू से गोदने का निशान था। पूरा शरीर खून से लथपथ हो चुका था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की है।

जेके अस्पताल परिसर में मिला शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के जेके अस्पताल परिसर में 55 वर्षीय राजकुमार सिंह राजावत का शव पड़े होने की जानकारी मिलते अस्पताल में हड़कंप मच गया। शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। राजकुमार सिंह औरैया के बहादुरपुर सहार के निवासी थे। जिनकी पत्नी का इलाज मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक की बेटी नम्रता ने बताया कि 2 दिन पहले रात को 9 बजे पापा निकले थे। फिर लौट कर वापस नहीं आए। फोन मिलाया लेकिन बंद जा रहा था अस्पताल के अंदर और बाहर खोजा, रिश्तेदारों को भी फोन करके पूछा कोई जानकारी नहीं हुई। स्वरूप नगर थाना में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

क्या कहते हैं मृतक परिजन

मृतक पुत्र विशाल ने बताया कि 2 साल पहले गांव के ही रहने वाले बृजेश की हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोप में पिता राजकुमार के चाचा गजेंद्र सिंह इस समय जेल में बंद है। राजकुमार अपने चाचा की पैरवी कर रहे हैं। जिसके कारण बृजेश के घर वाले नाराज थे। उन्होंने बृजेश के घरवालों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की।

हत्यारों ने मोबाइल दूसरी जगह फेंका

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। शरीर पर चाकू से गोदे जाने का निशान था। जिनका मोबाइल की लोकेशन मंधना में मिला है। इसके बाद फोन बंद हो गया। संभावना व्यक्त की गई की पुलिस को उलझाने के लिए फोन को मंधाना ले जाकर स्विच ऑफ किया गया। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने अस्पताल से लेकर मानना तक करीब 300 सीसी टीवी फुटेज का निरीक्षण किया है। जिसमें दो मोटरसाइकिल स्वरों के साथ राजकुमार जाते दिखाई पड़े हैं। अब पुलिस मोटरसाइकिल सवारों की तलाश कर रही है।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?

सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जेके कैंसर अस्पताल परिसर में एक आदमी का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वरूप नगर थाना पुलिस ने छानबीन की। बातचीत के दौरान जानकारी हुई कि मृतक का नाम राजकुमार राजावत है। जिसकी गुमशुदगी 18 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग