Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update Today: राजस्थान से विदा हुआ दक्षिण पश्चिमी मानसून, इस बार 4 दिन पहले विदाई

Weather Update Today: राजस्थान से विदा हुआ दक्षिण पश्चिमी मानसून, इस बार 4 दिन पहले विदाई

Google source verification

राजस्थान से मानसून की विदाई की मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून की राजस्थान से शुक्रवार को वापसी हो गई है, विभाग के अनुसार औसत से 4 दिन पहले प्रदेश के शेष सभी भागों से भी दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा हो गया है। यानि मानसून 2025 आया भी पहले और विदा भी पहले हो गया।

राजस्थान में यहां-यहां बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई के बाद अब मौसम विभाग ने एक वेल मार्क लो प्रेशर के जल्दी ही दक्षिण उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर और तीव्र होकर अवदाब यानि डिप्रेसन बनने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान राज्य के कोटा और उदयपुर संभाग के साथ साथ आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश के इन हिस्सों को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस इलाके में 2 अक्टूबर के बाद तक लगातार कहीं कहीं बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 27 सितंबर से 30 सितंबर तक बांसवाड़ा,बारां,झालावाड़ सहित कई स्थानों पर कहीं कहीं मेघगर्जन या वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश की राजधानी जयपुर को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 और 30 सितंबर को वर्षा हो सकती है वहीं 1 और 2 अक्टूबर की शाम मेघगर्जन के साथ बरसात हो सकती है। तब तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

पिलानी का सबसे अधिक तापमान

वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बात गर्मी की करें तो राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस पिलानी का दर्ज किया गया है। चूरू का 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर और फतेहपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। वहीं बीकानेर का 37.8, अलवर का 37.5,श्रीगंगानगर का 37.3 और लूणकरणसर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के कई स्थानों का अधिकतम तापमान मानसून की विदाई के बाद भी सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। लोग अभी भी इन स्थानों पर गर्मी से परेशान है।

एसी, कूलर और पंखे सब चलाने पड़ रहे

न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में लगातार सिरोही की न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया जा रहा है। यहां शुक्रवार को भी 17.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। यही नहीं मिनीमम टेंप्रेचर में भी फिलहाल राहत नही है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में गर्मी इन स्थानों पर ना सिर्फ दिन में परेशान कर रही है बल्कि रात में भी लोग गर्मी से परेशान है। अक्टूबर आने को है और एसी,कूलर और पंखे चल रहे हैं। मानसून की विदाई के बाद भी गर्मी का लगातार बढ़ना अभी गर्मी कुछ और दिन पड़ने के संकेत दे रहा है।