कोटा के जेडीबी कॉलेज के सामने Mahatma Gandhi, Jawahar lal Nehru और Sardar Vallabh Bhai Patel की विशाल प्रतिमाओं को एक साथ स्थापित किया जाएगा। तीनों महापुरुषों की प्रतिमाएं एक दूसरे से बात करती मुद्रा में लगेंगी। गनमेटल से बनी पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमाएं शनिवार को कोटा पहुंच गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अगले सप्ताह कोटा पहुंच जाएगी।
न्यास सचिव राजेश जोशी ने बताया कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर अंटाघर से आकाशवाणी तक सौन्दर्यीकरण कार्य के तहत आकर्षक लाइटिंग के कार्यों के साथ 15 टन वजनी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जयपुर में बनी पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाएं कोटा पहुंच चुकी है। 12 फीट व 14 फीट ऊंची दोनों प्रतिमाओं का बेस भी 12 से 14 फीट का है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अगले सप्ताह तक कोटा पहुंचेगी। इसके बाद तीनों प्रतिमाओं को एक ही स्थान पर स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा स्थल के दोनों तरफ आकर्षक फाउंटेन और लाइटिंग का कार्य भी करवाया जा रहा है। प्रतिमाओं के निर्माण एवं अंटाघर से आकाशवाणी तक सौंदर्यकरण के कार्य की लागत लगभग 3.50 करोड़ है। इन प्रतिमाओं को 4 महीने का निर्मित किया गया है।