
MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नायब तहसीलदार कविता कड़ेला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, पूरा मामला सांची रोड स्थित राजस्व परिसर की है। कविता अपने सरकारी आवास की तीसरी मंजिल की छत पर थी। उसी दौरान अचानक से वह गिर गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राजस्व परिसर को सील कर मामले की जांच शुरु कर दी है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये सुसाइड है या एक्सीडेंट है।
Published on:
25 Nov 2025 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
