Maruti Cars Price Cut After GST (Image: Maruti Suzuki)
Maruti Cars Price Cut After GST: मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में अपनी सभी कारों पर जीएसटी दरों में कटौती ऐलान करते है सभी मॉडल्स की नई कीमतें जारी कर दिया है। सरकार ने 4 सितंबर 2025 को छोटी कारों सहित कई वस्तुओं पर GST दरें कम की हैं जिससे Maruti Suzuki के ज्यादातर पॉपुलर छोटे मॉडल्स अब किफायती हो गए हैं।
GST रिफार्म के तहत पहले के चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) को दो मुख्य स्लैब (5% और 18%) में बदल दिया गया है। जरूरी वस्तुएं अब 5% GST के तहत आती हैं जबकि ऐच्छिक वस्तुओं पर 18% GST लागू है। तंबाकू और लग्जरी सामान के लिए नया 40% स्लैब भी बनाया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि छोटी कार वह होती है जो 4 मीटर से कम लंबाई की हो, पेट्रोल इंजन 1200 cc से कम और डीजल इंजन 1500 cc से कम क्षमता वाला हो, ऐसी कारों पर 18% GST लगेगा। बड़ी कारें या लग्जरी कारें 4 मीटर से लंबी और बड़े इंजन वाली होंगी जिन पर 40% GST लागू होगा। हाइब्रिड कारों पर यही नियम लागू है जबकि इलेक्ट्रिक कारों पर 5% GST ही लगेगा।
GST कटौती के बाद Maruti Suzuki की पॉपुलर कारें अब पहले से सस्ती हो गई हैं। यह कदम ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ बिक्री को बढ़ाने में भी सहायक होगा।
Maruti Suzuki का नया Victoris SUV मॉडल Fronx और Grand Vitara के बीच आता है। इसके शुरुआती दाम 10,49,900 रुपये से शुरू होकर टॉप-स्पेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के लिए 19,98,900 रुपये तक हैं। यह कार Maruti Suzuki Arena शोरूम में उपलब्ध होगी।
मॉडल | एक्स-शोरूम प्राइस में कमी (₹) | शुरुआती कीमत (₹) |
---|---|---|
Maruti S-Presso | 1,29,600 तक | 3,49,900 |
Maruti Alto K10 | 1,07,600 तक | 3,69,900 |
Maruti Celerio | 94,100 तक | 4,69,900 |
Maruti Wagon-R | 79,600 तक | 4,98,900 |
Maruti Ignis | 71,300 तक | 5,35,100 |
Maruti Swift | 84,600 तक | 5,78,900 |
Maruti Baleno | 86,100 तक | 5,98,900 |
Maruti Tour S | 67,200 तक | 6,23,800 |
Maruti Dzire | 87,700 तक | 6,25,600 |
Maruti Fronx | 1,12,600 तक | 6,84,900 |
Maruti Brezza | 1,12,700 तक | 8,25,900 |
Maruti Grand Vitara | 1,07,000 तक | 10,76,500 |
Maruti Jimny | 51,900 तक | 12,31,500 |
Maruti Ertiga | 46,400 तक | 8,80,000 |
Maruti XL6 | 52,000 तक | 11,52,300 |
Maruti Invicto | 61,700 तक | 24,97,400 |
Maruti Eeco | 68,000 तक | 5,18,100 |
Maruti Super Carry | 52,100 तक | 5,06,100 |
Published on:
21 Sept 2025 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग