
इन मंदिरों को बनाने में आया करोड़ों का खर्चा; 5 मंदिर के बारे में जानिए। फोटो सोर्स-AI
Most Expensive Temples: उत्तर प्रदेश में धार्मिक आस्था के केंद्र सिर्फ परंपरा का हिस्सा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की भव्यता और वास्तुशिल्प कौशल के प्रतीक भी बन चुके हैं। राज्य में पिछले कुछ सालों में ऐसे कई विशाल और भव्य मंदिरों का निर्माण हुआ है, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए और जिन्होंने पर्यटन व धार्मिक महत्व दोनों को नई पहचान दी है। आपको बताते हैं यूपी के उन 5 भव्य मंदिरों के बारे में, जिनकी आभा और निर्माण लागत दोनों ही उन्हें खास बनाते हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कंस्ट्रक्शन कमिटी के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि मुख्य मंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि शुरुआती डोनेशन में मिले 3,000 करोड़ रुपये में से कंस्ट्रक्शन पर लगभग 1,800 करोड़ रुपये खर्च हुए। 3 मंजिला मंदिर 161 फीट ऊंचा, 235 फीट चौड़ा और 360 फीट लंबा है।
वृंदावन में बन रहा चंद्रोदय मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर होगा। इसकी अनुमानित लागत 668 करोड़ से 700 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। लगभग 700 फीट ऊंचा यह मंदिर गगनचुंबी इमारत जैसा दिखाई देगा। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक लिफ्ट, भगवान कृष्ण पर आधारित थीम पार्क, गोशाला, उद्यान और भक्तों के लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं शामिल होंगी।
वृंदावन का प्रेम मंदिर बनने में लगभग 11 सालों का समय लगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस मंदिर के निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
मथुरा-वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के आसपास क्षेत्र को विस्तार देने और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बांके बिहारी कॉरिडोर प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए चौड़े मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद क्षेत्र, विश्राम स्थलों और नदी तक सुगम पहुंच जैसी सुविधाओं के निर्माण चल रहा है।
PM नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट विश्व स्तर पर चर्चा में रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परिसर का निर्माण और विस्तार लगभग 750 से 900 करोड़ रुपए की लागत से हुआ। इस दौरान पुराने रास्तों को चौड़ा किया गया। साथ ही घाटों को जोड़ा गया और मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया।
Published on:
02 Dec 2025 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
